मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे जिले में आम आदमी पार्टी की एंट्री

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हाल ही में गुजरात चुनाव के बाद राष्ट्रीय पार्टी के रूप में पहचान बनाने वाली आम आदमी पार्टी अब पुणे जिले के ग्रामीण इलाकों में भी प्रवेश कर चुकी है। हमारी आम आदमी पार्टी के तीन सदस्य इंदापुर तालुका के हिंगनगाँव ग्राम पंचायत में निर्वाचित हुए हैं। श्रीमती जया बनसोडे, शंकर चोरमले, ऋषिकेश देवकर अच्छे खासे अंतर से चुनाव में चुनकर आए हैं। हालांकि आप का समर्थन वाले सरपंच पद के उम्मीदवार मामूली वोटों से पराजित हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में ग्रामीण इलाकों में एंट्री की है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के पुणे जिला अध्यक्ष मुकुंद किर्दत ने दी है। 
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों को लेकर लोगों के मन में निराशा है। शहरी फोकसवाली आम आदमी पार्टी को अब ग्रामीण इलाकों से भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हमारे स्थानीय पदाधिकारी बालासाहेब जगताप के प्रयास सफल रहे। खास बात यह है कि इस बार आम आदमी पार्टी को कावलेवाडी उस्मानाबाद, कन्नड सारोलागांव, नागपुर, कामठीगांव, निलंगा राठोडागांव, विदर्भ व मराठवाडा क्षेत्र में ग्रामपंचायत चुनाव में अच्छा प्रतिसाद मिला। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ