मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

उमंग आईवीएफ अस्पताल और हड़पसर वारियर्स ने जीता डॉक्टर्स प्रीमियर लीग का खिताब

हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
उमंग आईवीएफ अस्पताल और हड़पसर वारियर्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित डॉक्टर्स प्रीमियर लीग का खिताब जीता है।
डॉ. निरंजन रेवडकर के नेतृत्व में खेलनेवाले हड़पसर वॉरियर्स  टीम ने सिंहगढ़ लायंस टीम को 17 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले बारामती सुपर किंग्स बनाम  हड़पसर वॉरियर्स और क्षितिज 11 बनाम सिंहगढ़ लायंस के बीच  खेले गए, जिसमें हड़पसर वॉरियर्स और सिंहगढ़ लायंस ने जीत हासिल की और फाइनल में पहुंचे। फाइनल मैच में हड़पसर वारियर्स ने 103 रन बनाए। रन चेज में सिंहगढ़ लायंस की टीम हड़पसर वारियर्स टीम की सटीक गेंदबाजी के सामने विफल रही।
प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया। हड़पसर वारियर्स टीम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक ट्रॉफी, सिंहगढ़ लायंस टीम को 21,000 रुपये और एक ट्रॉफी जबकि तीसरे स्थान पर रहनेवाली बारामती सुपर किंग्स टीम को 11,000 रुपये और एक ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार डॉ. विनोद कांबिरे को तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार डॉ. रोहन देशपांडे को दिया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीरामे, उमंग हॉस्पिटल के डॉ. विशाल गावडे, डॉ. आशा गावडे, हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सचिन आबणे, उपाध्यक्ष    डॉ. राहुल झांजुर्णे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
इस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. निरंजन रेवडकर, डॉ. कुलभूषण शितोले, डॉ. विनोद कांबिरे और डॉ. सतीश मदने के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया था। डॉ. तानाजी हंबिर व डॉ. शंतनु जगदाले ने विशेष सहयोग किया।
हड़पसर वारियर्स टीम के कप्तान डॉ. निरंजन रेवडकर के नेतृत्व में उप कप्तान डॉ. सतीश मदने, डॉ. विनोद कांबीरे, डॉ. कुलभूषण शितोले (विकेट कीपर), डॉ. रोहन देशपांडे, डॉ. प्रविशाल आदलिंग, डॉ. तानाजी हंबीर, डॉ. शंतनु जगदाले, डॉ. शैलेंद्र शिंदे, डॉ. सुरज मोरे, डॉ. गंगासागर कोलपे, डॉ. नानासाहब कोलपे, डॉ. प्रदीप जाधव, डॉ. रसिक झांजे टीम में शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ