महाराष्ट्र में जैविक खेती में क्रांति लाने के लिए हांडेवाड़ी में नासा का स्नेह सम्मेलन
हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राजनीतिक, सरकारी, सामाजिक संगठन या कंपनी के समर्थन के बिना केवल फेसबुक पेज के माध्यम से पिछले चार सालों से सुर्खियों में रहनेवाला साढ़े तीन हजार किसानों का समूह जैविक खेती और उसे एक खुला बाजार बनाकर जैविक खेती में क्रांति लाने के लिए तैयार हुआ है। नासा इस सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से हांडेवाडी के मशहूर योगगुरू, पंचकर्म विशेषज्ञ अनंता झांबरे के आरोग्यम् योगाश्रम जैविक खेती कृषि पर्यटन केंद्र पर नासा का (प्रकृति मित्र, स्वास्थ मित्र, खेती मित्र, आयुष्य मित्र) जैविक खेती स्नेह सम्मेलन संपन्न हुआ है। प्रगतिशील किसान नासा के मार्गदर्शन में एक साथ आए और पूरे महाराष्ट्र में जैविक खेती फैलाने का दृढ़ संकल्प इस अवसर पर व्यक्त किया।
अपने विचार व्यक्त करते हुए नासा की संस्थापक डॉ. मानसी पाटिल ने कहा कि कैंसर, बीपी, मधुमेह होने के बाद दवा उपचार करने के बजाय रोग मुक्त लोगों और जहर मुक्त कृषि का प्रसार पूरे महाराष्ट्र में फैलाने का फैसला लिया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में महाराष्ट्र राज्य एमएसएमई के तकनीकी सलाहकार एवं प्रसिद्ध उद्यमी मिलिंद पाटिल ने कृषि उद्यमिता विषय पर बहुमूल्य मार्गदर्शन किया। जैविक खेती नीति एवं विपणन प्रबंधन समिति एवं रैमिफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रशांत नायकवाड़ी ने सरकार की नीति एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की जानकारी दी।
नांदेड, परभणी, वाशीम, धुले, नागपुर, वर्धा, जलगाव, औरंगाबाद, अहमदनगर, सोलापुर, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, ठाणे आदि महाराष्ट्र के जिलों से बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों ने नासा की संस्थापक डॉ. मानसी पाटिल के नेतृत्व में पूरे महाराष्ट्र में शाश्वत कृषि आंदोलन की स्थापना का समर्थन करके सर्वोत्तम मदद करने की तत्परता दिखाई।
फोरम ऑफ इंटेलेक्चुअल पुणे के अध्यक्ष डॉ. सतीश देशमुख ने इस आयोजन की योजना बनाने में मदद करते हुए सहयोग दिया।

0 टिप्पणियाँ