मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कोरोना योद्धाओं द्वारा किया गया कार्य काबिले तारीफ : हरिभाऊ काले

स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया शाल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित
मांजरी, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कोरोना योद्धाओं को प्रणाम करना सभी देशवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि उनके द्वारा किया गया कार्य काबिले तारीफ है। वे कोरोना के खिलाफ लड़ते हुए पूरे देश पर आए संकट से हमारी रक्षा कर रहे हैं। असली कोरोना स्वास्थ्यकर्मी ही हैं, कोरोना काल में इन्होंने अपना कर्तव्य अच्छी तरह से निभाया है। संकट की घड़ी में उनका योगदान सराहनीय है। कोरोना की लहर में भी हालात इस कदर बिगड़ गए, वहीं कोरोना योद्धाओं के रूप में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी भूमिका उचित रूप से निभा रहे हैं।       यह विचार संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने व्यक्त किए। 
संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था की ओर से संत गाडगेबाबा पुण्यतिथि के अवसर पर कोरोना संकटकाल में अपनी जान व अपने परिवार की परवाह किए बिना समाज के जरूरतमंद मरीजों की सेवा करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को शाल, श्रीफल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगेबाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की गई। इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुरेश घुले, महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की संघटक सचिव शलाका पाटिल, महाराष्ट्र परीट (धोबी) सेवा मंडल महीला प्रदेश उपाध्यक्ष सुवर्णा सावर्डे, लेखिका डॉ. रजनी लुंगसे, महाराष्ट्र परीट (धोबी) सेवा मंडल पुणे जिला महिला कार्याध्यक्षा संगीता ननवरे, सचिव मंजिरी शिंदे, हड़पसर पत्रकार संघ के संस्थापक प्रा. विलास जाधव, इंदिरा शिक्षण संस्था के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र गोगावले, सन्मित्र सहकारी बैंक के संचालक दिलीप टकले, सहकार्य शैक्षणिक सामाजिक संस्था के संस्थापक अध्यक्ष किरण तुपे, महिला अध्यक्षा सुलभा सालुंके, संचालिका ईशा शिर्के, नकुल लुंगसे, ग्रामपंचायत सदस्य विष्णुदास शिंदे, सामाजिक कार्यकर्ता बालासाहेब सुपेकर, दिव्यांग चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष दत्तात्रय ननवरे, महाराष्ट्र परीट (धोबी) सेवा मंडल हवेली तालुका अध्यक्ष छाया ननवरे,  हवेली तालुका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष सुनील शेवाले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनील पवार, संगीता गवली, उज्वला काले, विजय बोर्हाडे, गोकुल दलवी, किसन काटकर, निरंजन पवार, शुभांगी काले, सुरेश गायकवाड, सार्थक काले आदि ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ