मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चिंचवड स्टेशन परिसर में रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स शुरू

पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल के चिंचवड स्टेशन परिसर में रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स यात्रियों तथा आमजनों के लिए शुरु कर दिया गया है। रेलवे के अनुपयोगी कोच के बाहरी तथा आंतरिक भाग को आकर्षक रूप से सजाकर इसे तैयार किया गया है। इस रेस्टोरेंट को चिंचवड एक्सप्रेस का नाम दिया गया है। इस आधुनिक रेस्टोरेंट का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक  श्रीमती इन्दु रानी दुबे की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। श्रीमती दुबे ने आशा व्यक्त की है कि इस आकर्षक रेस्टोरेंट की सुविधा से यात्रियों को नई अनुभूति होगी और वे इसे पसंद भी करेंगे।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मिलिंद हिरवे, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल निला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय सिंह दडस, जोएल मैकेंजी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक डॉ. राहुल पाटिल, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोद कुमार मीणा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सहित कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 
इसके अलावा इसी कड़ी में पुणे मंडल पर आकुर्डी, मिरज तथा बारामती स्टेशनों पर भी इस प्रकार के रेस्टोरेंट्स ऑन व्हील्स स्थापित करने की योजना बनाई गई, जिनके लगाने की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया गया है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ