हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
एसडीपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हड़पसर वारियर्स ने शानदार जीत हासिल की है। सणसवाडी में स्पंदन डॉक्टर्स असोसिएशन द्वारा आयोजित की गई डॉक्टर्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में हड़पसर वॉरियर्स टीम ने जीत प्राप्त की है। उक्त क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच सणसवाडी स्थित सनग्लो मैदान पर खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. श्रीकांत साकोरे व स्पंदन असोसिएशन के समिति सदस्यों एवं आयोजन समिति सदस्यों द्वारा किया गया।
इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र की कुल 19 टीमों ने भाग लिया था। प्रतिस्पर्धी माहौल में आयोजित इस प्रतियोगिता में चिकित्सा पेशेवरों ने भाग लिया। डॉ. विनोद कांबिरे के नेतृत्व में खेलनेवाले हड़पसर वारियर्स टीम ने डॉक्टर्स प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। सेमी फाइनल व फाइनल मैच में कांटे की टक्कर में मैच हुए। फाइनल मैच में सुपरओवर में हड़पसर वारियर्स ने जीत हासिल की।
हड़पसर वॉरियर्स टीम के कप्तान डॉ. विनोद कांबिरे के नेतृत्व में डॉ. सतीश मदने, डॉ. निरंजन रेवडकर, डॉ. कुलभूषण शितोले, डॉ. तानाजी हंबीर, डॉ. रोहन देशपांडे, डॉ. प्रवीण मोरे, डॉ. विक्रांत प्रसाद, डॉ. प्रवीण जावले, डॉ. प्रदीप जाधव, डॉ. शैलेंद्र शिंदे, डॉ. प्रविशल अदलिंग व डॉ. शंतनु जगदाले ने बेहतर खेल खेलकर चैंपियन बन गए। फाइनल मैच में डॉ. प्रवीण मोरे व डॉ. रोहन देशपांडे को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला तो डॉ. कुलभूषण शितोले को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार मिला।
हड़पसर मेडीकल असोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगेश वाघ व सदस्य डॉ. रवि पाटिल ने फाइनल मैच में उपस्थित रहकर टीम का समर्थन किया।

0 टिप्पणियाँ