पुणे, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
दसवें गुरु श्री गोविंदसिंहजी के साहबजादे बाबा फतेहसिंह एवं जोरावरसिंह के बलिदान को स्मरण करते हुए सोमवार को पुणे रेल मंडल पर वीर बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर मंडल के पुणे, मिरज, सातारा स्टेशनों तथा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में दोनों वीर शहीदों के धैर्य तथा साहस को दर्शाती हुई चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसे डिजिटल रूप में भी दर्शाया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों, यात्रियों ने शहीदों को नमन किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


0 टिप्पणियाँ