हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
जिला पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने के मामले में 11 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही एक पत्रकार को भी हिरासत में लिया गया। लोकतंत्र का गला घोंटा गया है। इसके विरोध में हेमंत ढमढेरे ने अपने ऊपर स्याही उड़ेल कर अनोखे अंदाज में विरोध जताया।
छत्रपति शिवाजी महाराज, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबा फुले इन महापुरुषों के खिलाफ अपमानजनक बयान करने पर पुणे जिले के पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल पर एक युवक ने स्याही फेंकी। नतीजतन, ग्यारह पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया जबकि वीडियो बनाने के लिए एक पत्रकार को हिरासत में लिया गया।
महामानवों के खिलाफ बोलना और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करना यह सत्ता का दुरुपयोग है। यह कहते हुए महाजनहित प्रतिष्ठान के महासचिव हेमंत ढमढेरे ने खुद के शरीर पर स्याही उड़ेल कर सत्ताधारी मंत्री और प्रशासन का विरोध किया। साथ ही अगर आप महामानवों के समर्थन में नारे लगाकर स्याही फेंक दी तो पुलिस कार्रवाई करेगी, इसलिए मैंने इस घटना का अनोखे तरीके से खुद पर स्याही उड़ेल कर विरोध किया। इस अवसर पर यहां महाजनहित संघटना के सहसचिव अशोक राऊत, संजय मेहता आदि उपस्थित थे।
राज्य भर में चंद्रकांत पाटिल के समर्थक उनके पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं तो महामानवों का अनादर करने पर उनके खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन हेमंत ढमढेरे ने खुद पर स्याही उड़ेल कर इस घटना का विरोध किया। यह घटना पुणे में बहुत चर्चित हो रही है।

0 टिप्पणियाँ