हड़पसर, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कांग्रेस की ओर से रामटेकड़ी पर पालक मंत्री चंद्रकांत पाटिल की सांकेतिक प्रतिमा को चप्पल मारकर उनके खिलाफ महापुरुषों के बारे में अपमानजनक बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख और बलीराम डोले के नेतृत्व में रामटेकडी में तीव्र निदर्शन करते हुए पालकमंत्री चंद्रकांत पाटिल के विरोध में जोरदार घोषणाएं दी गईं। आंदोलन में अक्षय बहिरट, मतीन शेख, तौसीब शेख, अनिल हावले, गणेश रेवले, प्रशांत सूर्यवंशी, अतिक शेख, बाबा शेख, अमीर सय्यद, संदीप झाडे, मुक्तार शेख, अविनाश सरडे, राजू शेख आदि के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के संघटक इमरान शेख ने कहा कि महामानव भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने बहुजन समाज को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा और मौलिक अधिकार सुनिश्चित करने के लिए दुनिया में एक आदर्श संविधान बनाया औ उन्होंने शोषित वर्ग को सही अर्थों में न्याय दिलाने का महान कार्य किया। कर्मवीर भाऊराव पाटिल ने महाराष्ट्र के वंचित और शोषित वर्गों को शिक्षा के अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया। प्रदेश के मंत्री कुछ भी बयान देकर ऐसे महापुरुष का अपमान करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। वे कोल्हापुर से पुणे आए और भीख मांगकर विधायक बने, मंत्री बननेवाले चंद्रकांत पाटिल सत्ता और मंत्री पद का रुतबा दिखा रहे हैं, हम ऐसे नेताओं की कड़ी निंदा करते हैं। आगे चलकर महापुरुष का अनादर हुआ तो इन बातूनी मंत्रियों को घूमने नहीं देंगे।
रामटेकड़ी पर चंद्रकांत पाटिल का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन करनेवाले थे। वानवड़ी पुलिस के निर्देशानुसार प्रतिमा का विरोध किया गया।

.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ