मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सप्तगिरी सोसाइटी में दत्त जयंती सोल्लास मनाई गई

आंबेगांव खुर्द, दिसंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
सप्तगिरी सोसाइटी में बड़े उत्साह के साथ दत्त जयंती मनाई गई। भगवान गणेश और दत्त भगवान के मंदिर को सजाया गया, जिसमें प्रदीप पाटिल का योगदान अभूतपूर्व था। बड़े प्रेम और उत्साह से आरती की गई और उसके पश्चात् महाप्रसाद का आयोजन किया गया।  रमेश परदेशी ने महाप्रसाद बनाने में बहुत सराहनीय योगदान दिया। प्रदीप पाटिल ने सांगली से आचारी बुला कर महाप्रसाद बनवाया। महाप्रसाद परोसने में माणिक तांबे, ओंकार पाटिल, सलोनी सूर्यवंशी, संदीप पाटिल, नवनाथ शलके, राहुल परदेशी, रवींद्र परदेशी, बिंदू जोशी, अश्विनी पाटिल, आरती आंची, आकाश आंची, कार्तिक त्यागी ने बहुत परिश्रम किया। सोसाइटी की महिलाओं जैसे शारदा पाटिल, सुषमा कोल्हेकर, ज्योति पाटिल, कोमल त्यागी, शीतल मिश्रा, ज्योति त्यागी, राजश्री शेलके, मोनाली सूर्यवंशी, सुनीता पाटिल, तांबे पाटिल परिवार का योगदान भोजन बनाने में बहुत अच्छा रहा। 
इस अवसर पर आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद शामराव जगताप, सोसाइटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, सोसाइटी सचिव विक्रम पाटिल, कासम मुल्ला, मनोज मिश्रा, रमेश परदेशी, बालकृष्ण इनामदार, राहुल सागर, मल्लिनाथ कटगिरी, श्रीनिवास घोलवे, रघुनाथ भोसले, जगदीश भोसले, शाम चव्हाण आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ