दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं की अंडर-19 ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्व कप में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात को 122 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 219 रन बनाए। कप्तान शेफाली वर्मा ने 78 रन बनाए। टूर्नामेंट में पहली बार किसी टीम ने 200 से अधिक का स्कोर बनाया। 220 रन का लक्ष्य लेकर उतरी यू ए ई की टीम को भारत ने पांच विकेट पर 97 रन पर ही समेट दिया। भारत का अगला मुकाबला 19 तारीख को स्कॉटलैंड से होगा।

0 टिप्पणियाँ