मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 प्रदान किए


    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार व्‍यवस्‍था और प्रक्रियाओं में सुधार के लिए लगातार नए विचारों पर ध्यान दे रही है। श्री गोयल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार-एनएसए 2022 प्रदान करते हुए सरकार, उद्योगों और जनता को स्टार्टअप्स के साथ जोड़ने के लिए मजबूत डेटाबेस की आवश्यकता पर जोर दिया।  
    स्टार्टअप इंडिया इनोवेशन सप्‍ताह के समापन के अवसर पर आज एनएसए 2022 विजेताओं को सम्‍मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 41 स्टार्टअप्स, दो इनक्यूबेटर्स और एक एक्सेलरेटर को विजेता के रूप में मान्यता दी गई।
    श्री गोयल ने कहा कि डिजिटल इंडिया जैसी पहल और गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी ने देश में स्टार्टअप व्‍यवस्‍था को  गति प्रदान की है। उन्होंने इस दिशा में मेंटरशिप, एडवाइजरी, असिस्टेंस, रेजिलिएंस और ग्रोथ यानि मार्ग पोर्टल की सराहना की। श्री गोयल ने बड़े पैमाने पर परियोजनाएं लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्‍यक्‍त किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया मिशन, को-विन ऐप, वन नेशन-वन राशन कार्ड, पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और यूपीआई जैसी कई पहलों का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इनसे स्टार्टअप और यूनिकॉर्न को लाभ मिला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ