हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
गंगातारा वृद्धाश्रम की बात ही कुछ अलग है। यह वृद्धाश्रम सही मायने में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नयी आशा व संजीवनी के रूप में सामने आया है। उन्हें जो प्रेम, सहारा व अपनापन चाहिए वो यहां मिल रहा है।
गंगातारा वृद्धाश्रम की संस्थापिका नीता भोसले व एडवोकेट लक्ष्मी माने पूरी लगन व आस्था से वरिष्ठ नागरिकों की सेवा कर रही हैं जो बहुत सराहनीय है। यह विचार भाजपा युवा मोर्चा पुणे शहर के उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद दादा सातव ने व्यक्त किए।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक योगेश आण्णा टिलेकर के जन्मदिन के अवसर पर वडकीगांव में स्थित गंगातारा वृद्धाश्रम में स्वेटर और अन्य जरूरी चीजों का वितरण किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक योगेश आण्णा टिलेकर के पुत्र यशराज टिलेकर, विकास भुजबल, परेश सातव, आकाश डांगमाली, धीरज सातव, ओंकार सातव, कुमार चव्हाण, गंगातारा वृद्धाश्रम संस्थापिका नीता भोसले व एडवोकेट लक्ष्मी माने आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन एडवोकेट प्रमोद दादा सातव मित्र परिवार की ओर से किया गया था।

0 टिप्पणियाँ