मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राजाभाऊ होले द्वारा ‘लोककल्याण दिनदर्शिका-2023’ विमोचित

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सामाजिक प्रतिबद्धता के रूप में आम जनता के जनहित की रक्षा करने का कार्य लोककल्याण प्रतिष्ठान करते आ रहा है और आगे भी जारी रखेगा। यह विचार लोककल्याण प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने व्यक्त किए। 
तुकाईदर्शन स्थित श्री स्वामी समर्थ मंदिर में स्वामी की आरती व पूजा-अर्चना की गई और फिर लोककल्याण दिनदर्शिका-2023  का प्रकाशन राजाभाऊ होले के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां लोककल्याण प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, कार्यकारिणी सदस्य तुकाराम घोडके, जनार्दन चव्हाण, चंद्रकांत वाघमारे, पांडुरंग शेंडे, मोरेश्वर कुलकर्णी, प्रवीण होले, वैशाली होले, पद्मिनी माने, मंगल लोणकर, लता कुलकर्णी आदि सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
राजाभाऊ होले ने आगे कहा कि विगत बीस वर्षों से लोककल्याण प्रतिष्ठान प्रतिवर्ष समाज को नि:शुल्क “लोककल्याण दिनदर्शिका” का वितरण करता आ रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोककल्याण प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ