हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कराटे खिलाड़ी आर्या बारवकर और धावक सौरभ जाधव ने खेल क्षेत्र में सफल प्रदर्शन के कारण उनका क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले की जयंती के अवसर पर अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की ओर से सम्मान किया गया।
क्रांतिज्योति सावित्रीमाई फुले की 192 वीं जयंती, बालिका दिन व महिला मुक्ति दिन के अवसर पर हड़पसर, गांधी चौक में सावित्रीमाई फुले की प्रतिमा का पूजन पूर्व महापौर वैशाली सुनील बनकर, अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की प्रमुख जयश्री महेंद्र बनकर, नलिनी विजय मोरे, मीना थोरात, ललिता चिल्लाल, नंदा ससाणे, प्रा. विद्या संतोष होडे, तृप्ति टिलेकर व्हावल, दिपाली माटे व अनेक संस्थाओं की महिला पदाधिकारियों के शुभहाथों किया गया। इस अवसर पर हड़पसर परिसर के युवा खिलाड़ी जिला कराटे प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक हासिल करनेवाली कक्षा नौवीं की छात्रा आर्या बारवकर, साथ ही इंडो-नेपाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में भारत के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करनेवाले विजेता सौरभ जाधव का सम्मान अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की ओर से उपमहापौर निलेश मगर के शुभहाथों किया गया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेंद्र बनकर ने किया। सूत्र-संचालन सतीश भिसे और आभार प्रदर्शन मुकेश वाडकर ने किया।

0 टिप्पणियाँ