मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ससाणेनगर में वाचनालय शुरू

हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)- 
    पठन संस्कृति को बढ़ावा देना चाहिए जो मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण कम हो रही है। सावित्रीबाई फुले और ससाणेनगर परिसर का बहुत गहरा रिश्ता है, क्योंकि सावित्रीबाई ने इस धरती पर प्लेग के दौरान चौबीसों घंटे मरीजों की सेवा की। सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर परिसर के छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं नागरिकों में पठन संस्कृति को बढ़ावा मिल पाए इस मुख्य उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की पुस्तकों के पठन का सभी लोग लाभ उठा पाएं इस हेतु ससाणेनगर में वाचनालय शुरू किया गया है। इसका पूरा लाभ नागरिकों ने उठाना चाहिए। यह अपील आधार प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महेश ससाणे ने की है। 
    आधार प्रतिष्ठान की ओर से ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर ससाणेनगर में वाचनालय शुरू किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय स्कूल की छात्राओं के शुभहाथों दीप प्रज्ज्वलन करके की गई, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व नगरसेवक मारुति आबा तुपे,  माधवराव ससाणे, सुभाष ससाणे, जीवन जाधव, महेंद्र बनकर, बबनराव ससाणे, विलास शेलार, विक्रम आल्हाट, दिलीप गायकवाड, श्रीधर देसाई, उत्तम झुरूंगे, सतीश भिसे, अनिल हिंगणे, जयसिंग चव्हाण, बालासाहब मेटे, नामदेव जगताप,  हेमंत वाडकर, सतीश रायकर, अनिल सातव, देवेंद्र गायकवाड, रमेश वाडकर, गजानन शिंदे, स्वप्निल डांगमाली, रोहन ससाणे, सुबोध ससाणे, अरुण ससाणे, कुणाल चौरे, विकास तावरे, वनिता कोंडे, उज्ज्वला भट्टड, आशा ससाणे, रमा जोग, पल्लवी कुमावत, डॉ. स्नेहा ससाणे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन व आभार प्रदर्शन प्रतिष्ठान की उपाध्यक्षा माया महेश ससाणे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ