अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ युवा परिषद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पत्रकारों के सहयोग से मैं बड़ा हुआ हूं, मुझे मंत्री पद तक पहुंचाने में पत्रकारों ने अहम योगदान दिया है। पत्रकारिता एक जिम्मेदारी का काम है, पत्रकारिता करनेवाले पत्रकारों की सुरक्षा, स्थिरता और स्वास्थ्य उपलब्ध हो इसलिए केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर पूरा प्रयास करूंगा। यह विचार केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने व्यक्त किए।
अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ की ओर से पुणे स्थित नेहरू मेमोरियल हॉल में आयोजित किए गए ‘युवा परिषद 2022-23’ व पुरस्कार वितरण समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली राही भिड़े को प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय ‘जीवनगौरव पुरस्कार’ से केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले के शुभहाथों सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करनेवाले युवाओं को केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले, पूर्व महापौर प्रशांत जगताप और सिद्धार्थ धेंडे के शुभहाथों विशेष राज्यस्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजनीति, समाज सेवा, चिकित्सा सेवा, उद्यमिता, सांस्कृतिक और सरकारी अधिकारियों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों और लोगों के लाभ के लिए अपने पद और अधिकार का प्रभावी ढंग से उपयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। समारोह में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पश्चिम महाराष्ट्र प्रमुख परशुराम वाडेकर, अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ के महासचिव वेदांत गोयल, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष राजेश वरलेकर, उपाध्यक्ष अमोल तोरणे, परिषद एवं समारोह का प्रास्ताविक परिषद के संयोजक व अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ पुणे जिला अध्यक्ष वसंत वाघमारे ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित थे।
आगे उन्होंने कहा कि राज्य ने पत्रकारों को विशेष सुरक्षा देने वाला कानून लागू किया है। केंद्र सरकार भी इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। हालांकि, कानून बनने के बाद भी इसे सख्ती से लागू करने में दिक्कतें आ रही हैं इस पर ध्यान देना होगा।
परिषद एवं समारोह का प्रास्ताविक परिषद के संयोजक व अखिल भारतीय पत्रकार कल्याण संघ पुणे जिला अध्यक्ष वसंत वाघमारे ने किया। सूत्र-संचालन उपाध्यक्ष अमोल तोरणे और आभार प्रदर्शन सांगली के जिलाध्यक्ष प्रवीण शिंदे ने किया।
पत्रकारों और उनके परिवारों को स्थिरता मिलनी चाहिए। पुणे, मुंबई सहित सभी जिलों में पत्रकारों को उचित आवास उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। इस काम में मैं विशेष रूप से ध्यान दूंगा। यह आश्वासन केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने दिया।

0 टिप्पणियाँ