पत्रकार दिन के अवसर पर हड़पसर के पत्रकारों को अजीत पवार ने किया सम्मानित
पत्रकार दिन के अवसर पर राज्य के विपक्षी पार्टी नेता अजीत दादा पवार हड़पसर एक्सप्रेस के मुख्य संवाददाता अमित मेहंदले को सम्मानित करते हुए, साथ में स्वप्निल धर्मे, विधायक चेतन तुपे, डॉ. शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पत्रकारिता को समाज के चौथे स्तंभ के रूप में देखा जाता है। समाज को सही मायनों में दिशा देने का काम व वस्तुस्थिति को समाज के सामने रखने करने का काम पत्रकार करते हैं। पत्रकारों को बिना किसी दबाव के और निडर होकर खड़े रहना चाहिए और अपनी भूमिका निभानी होगी। पत्रकारों को किसी के दबाव में न आकर अपनी बात साहसपूर्वक कलम के माध्यम से प्रस्तुत करनी चाहिए। यह अपील राज्य के विपक्ष के नेता अजीत पवार ने की है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की ओर से बालशास्त्री जांभेकर स्मृतिदिन के अवसर व पत्रकार दिन के मौके पर हड़पसर परिसर में कार्यरत पत्रकार कृष्णकांत कोबल, सुधीर मेथेकर, अशोक बालगुडे, अनिल मोरे, दीपक वाघमारे, प्रमोद गिरी, विवेकानंद काटमोरे, तुषार पायगुडे, जयवंत गंधाले, दिगंबर माने, अमित मेहंदले, वसंत वाघमारे, रागिनी सोनवणे को पुस्तक और शाल भेंट देकर विपक्ष के नेता अजीत पवार के शुभहाथों सम्मानित किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश आण्णा घुले, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे पाटिल, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व नगरसेवक योगेश ससाणे, शिवाजी पवार, साधना बैंक के संचालक प्रवीण तुपे, अमर सृष्टी सोसाइटी के चेयरमैन स्वप्निल धर्मे, प्रदेश युवक महासचिव अजीत घुले, पूर्व पंचांयत समिति सदस्य जतीन कांबले, रूपेश तुपे, अजिनाथ भोईटे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे व संदीप बधे द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र डॉ. शंतनु जगदाले, कार्याध्यक्ष अमर तुपे व संदीप बधे द्वारा किया गया था।


0 टिप्पणियाँ