वाघोली, नवंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
समाजसेविका सीमा गुट्टे द्वारा निरंतर जारी विधायक पहल, सामाजिक व शिक्षा कार्यों में दिए गए अहम योगदान को मद्देनजर रखते हुए उन्हें समाजरत्न पुरस्कार से नवाजा गया है।
वंजारी महासंघ महाराष्ट्र राज्य द्वारा आयोजित किए गए राज्यस्तरीय मराठी साहित्य सम्मेलन में वंजारी महासंघ महाराष्ट्र राज्य के संस्थापक अध्यक्ष गणेश खाडे के शुभ हाथों समाजसेविका सीमा गुट्टे को ‘समाजरत्न’ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां सम्मेलन के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यिक प्रा.ना.वा.आंधले, उद्घाटक वरिष्ठ साहित्यिक कादंबरीकार बाबाराव मुसले, स्वागत अध्यक्ष प्रशांत आंधले, साहित्य आघाडी प्रदेश अध्यक्ष लता गुट्टे, महिला आघाडी प्रदेश अध्यक्ष शीतल नागरे-चोले, साहित्य आघाडी प्रदेश महासचिव सिंधुताई दहिफले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुरस्कार का जवाब देते हुए समाजसेविका सीमा गुट्टे ने कहा कि समाजरत्न पुरस्कार से जो मुझे पुरस्कृत किया गया है यह मेरे लिए एक उपलब्धि हासिल करने जैसा है। यह पुरस्कार आगे मुझे और लगन एवं तत्परता से सामाजिक व शिक्षा कार्यों के साथ-साथ विधायक पहल करने के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

0 टिप्पणियाँ