हड़पसर, जनवरी (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पीएमपीएमएल के कर्मचारियों को आखिरकार सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। महानगरपालिका की तर्ज पर सातवें वेतन आयोग के अनुसार दिसंबर माह के वेतन में वेतन वृद्धि का 50 प्रतिशत जमा किया जायेगा। पीएमपीएमएल में इस मांग को लेकर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक का संचालन पीएमपीएमएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश बकोरिया ने किया। इस अवसर पर यहां शिवसेना (शिंदे गुट) के पुणे शहर प्रमुख नाना भानगिरे, कामगार प्रतिनिधि नरेंद्र आवारे, श्रवण तौर, उमेश पांढरे आदि उपस्थित थे।
दिसंबर माह के वेतन से ही सातवें वेतन आयोग के अंतर के अनुसार 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाएगी। लिहाजा इससे करीब 11 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। एक आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा। जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों महानगरपालिका के आयुक्तों की आयोग के संबंध में एक संयुक्त बैठक लेकर सातवें वेतन आयोग को लागू करने के बाद शेष 50 प्रतिशत वेतन वृद्धि शुरू की जाएगी।
नाना भानगिरे ने पीएमपीएमएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ओम प्रकाश बकोरिया को निवेदन देकर यह मांग की है कि कर्मचारियों को सही आवास मिलना चाहिए इसके लिए एक जगह तय की जाए, चिकित्सा बिलों के लिए आपातकालीन धनराशि प्रदान की जाए, डिपो परिसर में महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया जाए, कर्मचारियों के लिए कैंटीन शुरू की जाए। पीएमपीएमएल अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा और उन्हें लागू किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ