हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर पुलिस स्टेशन की दामिनी मार्शल वैशाली उदमले को राज्य महिला आयोग महाराष्ट्र राज्य की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर के शुभ हाथों ‘सावित्रीमाई पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया है।
रयत शिक्षण संस्था के एस.एम.जोशी महाविद्यालय, आरोग्य विज्ञान महाविद्यालयीन ग्रंथालय व क्रीड़ा शिक्षक संघ की ओर से विश्व महिला दिवस के अवसर पर सावित्री सम्मान व व्याख्यान एवं भारतीय संविधान महिलाओं का अधिकार का आयोजन किया गया था, इस अवसर पर आदर्श महिलाओं का सम्मान किया गया। यहां राज्य महिला आयोग महाराष्ट्र राज्य की अध्यक्षा रूपाली चाकणकर, एडवोकेट असीम सरोदे, स्मिता सरोदे, एस.एम.जोशी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. एस. गायकवाड, आरोग्य विज्ञान महाविद्यालय ग्रंथालय व क्रीड़ा शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रा. संदीप चोपडे, डॉ. प्रवीण पंडित, डॉ. शंतनु जगदाले के साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, विभिन्न क्षेत्रों के अतिथिगण व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
हड़पसर पुलिस स्टेशन की कर्तव्यदक्ष महिला पुलिस अधिकारी दामिनी मार्शल वैशाली शहादेव उदमले महिलाओं और स्कूल की लड़कियों की सुरक्षा के लिए भरोसा सेल अपराध शाखा पुणे व हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले के मार्गदर्शन में जारी अच्छे काम के लिए उन्हें सावित्रीमाई पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ