हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महान समाजसेवक डॉ. सि. तु (दादासाहेब) गुजर के स्मरणोत्सव दिवस के प्रित्यर्थ महाराष्ट्र आरोग्य मंडल की ओर से उनके नाम पर सामाजिक और चिकित्सा क्षेत्रों में पर्याप्त सामाजिक कार्य के लिए वर्ष 2023 का पुरस्कार वितरण 02 मार्च 2023 को डॉ. दादासाहेब गुजर की पुण्यतिथि पर किया गया। महाराष्ट्र आरोग्य मंडल की ओर से चिकित्सा क्षेत्र के कार्य के लिए दिया जानेवाला पुरस्कार पुणे नेत्रसेवा प्रतिष्ठान, पुणे और सामाजिक क्षेत्र का पुरस्कार मंगल शहा, पालवी प्रकल्प, प्रभा हीरा प्रतिष्ठान, पंढरपुर को प्रदान किया गया है। डॉ. सि. तु. (दादासाहेब) गुजर पुरस्कार का स्वरूप शाल, मानपत्र व रु.51,000/- है।
पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के अध्यक्ष डॉ.एस. एफ.पाटिल ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में जनसेवा फाउंडेशन के डॉ. विनोद शहा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के उपाध्यक्ष श्री सतीश अग्रवाल, सचिव श्री अनिल गुजर, कोषाध्यक्ष डॉ. यशवंत माने, सहसचिव डॉ. राजेश पवार के साथ विविध क्षेत्र के पदाधिकारी व संस्था के कर्मचारी उपस्थित थे। सर्वप्रथम संस्था की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। डॉ. दादा गुजर इंग्लिश मीडियम स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत व अभिवादन गीत प्रस्तुत किए। सहशिक्षक श्री नारायण पेसोडे ने दादा के बारे में मनोगत व्यक्त किया। पुणे नेत्रसेवा प्रतिष्ठान के मानपत्र का वाचन शिक्षिका रजनी भोंडवे ने और मंगल शहा के मानपत्र का वाचन शिक्षिका सोनाली सलगर ने किया। इस अवसर पर पुणे नेत्रसेवा प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष डॉ. सतीश देसाई ने अपना मनोगत व्यक्त किया।
नेत्रसेवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन झंवर ने कहा कि डॉ. दादा गुजर के चलते सामाजिक कार्य की नींव मजबूत हो गई। डॉ. दादा गुजर से हमने बहुत कुछ सीखा है। साथ ही पुणे नेत्रसेवा प्रतिष्ठान ने वर्ष 2015 में एक ही दिन में तिरछेपण की 167 शल्यक्रिया साने गुरुजी स्वास्थ्य केंद्र में करने का रिकॉर्ड बनाया गया था। इस विक्रम को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड व एशिया बुक में दर्ज किया गया है। साने गुरुजी आरोग्य केंद्र के अधिकारी व सभी स्टाफ ने इस रिकॉर्ड के लिए बड़ी मदद की।
मंगल शहा ने एड्स से पीड़ित बच्चों के लिए जारी अपनी पालवी संस्था के कार्यों की संक्षिप्त रूप में जानकारी दी। उन्होंने सभी से इस सामाजिक कार्य में यथासंभव मदद करने की भी अपील की।
प्रमुख अतिथि जनसेवा फाउंडेशन के डॉ. विनोद शहा ने डॉ. दादा गुजर के कार्यों के बारे में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा फाउंडेशन की स्थापना में डॉ. दादा गुजर ने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया था। डॉ. दादा के सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का काम जोर-शोर से शुरू रखने का जिम्मा संस्था के सचिव श्री अनिल गुजर, श्री अरुण गुजर व समिति के सदस्य कर रहे हैं।
समारोह के अध्यक्ष स्थान पर से बोलते हुए महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के अध्यक्ष डॉ. एस.एफ. पाटिल ने कहा कि डॉ.दादा के नाम पर पुरस्कार देते समय हमें पुरस्कार देनेवाली संस्थाओं से हमें और अधिक सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
समारोह का प्रास्ताविक महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव श्री अनिल गुजर ने किया। सूत्र-संचालन सुनीता वाडकर व प्रणीता शितोले और आभार प्रदर्शन सोनाली बोरसे ने किया।

0 टिप्पणियाँ