मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाना समय की जरूरत : स्मिता गायकवाड

हड़पसर, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं के लिए ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जिसमें वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन को मनाने का मंतव्य यही था कि महिलाओं को उनकी क्षमता प्रदान की जाए तथा महिला सशक्तिकरण किया जाए। महिला सशक्तिकरण के लिए कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाना  समय की जरूरत है। यह अपील स्मितसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका व अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड ने की। 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन के अवसर पर स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से हड़पसर पुलिस स्टेशन की महिला पुलिसकर्मी बहनों का सम्मान किया गया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अरविंद गोकुले, पुलिस अधिकारी दिनेश शिंदे, उमेश शेलार व स्मितसेवा फाउंडेशन के पदाधिकारीगण व सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ