मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर मनाया गया ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’

पुणे, मार्च (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुणे रेल मंडल के पुणे, कोल्हापुर, मिरज, सातारा, चिंचवड़, लोणी आदि स्टेशनों, पुणे डीजल शेड, घोरपड़ी कोचिंग कॉम्प्लेक्स तथा डिपो एवं विभिन्न कार्यालयों में उत्साह पूर्ण वातावरण में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।     
अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के इंद्रायणी हाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, महिला सेवा संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती नीलम सिंह, कोषाध्यक्षा श्रीमती अनिता हिरवे, मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेशकुमार सिंह ने महिला रेल कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से की जा रही महत्वपूर्ण तथा उल्लेखनीय रेल सेवाओं की सराहना कर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अपनी ड्यूटी तथा पारिवारिक जिम्मेदारियां बहुत ही संतुलित रूप से निभाती हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में जो उपलब्धियां  हासिल कर रही हैं वह समाज के लिए भी प्रेरणा बनेंगी। इस अवसर पर पुणे रेल मंडल पर विभिन्न पदों पर कुशलता पूर्वक कार्य करनेवाली महिला रेल कर्मचारियों के बारे में जानकारी देनेवाली बुकलेट ‘तपन’ का  विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी महिला सक्षमीकरण के बारे में अपने विचार रखे।
मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंडल पर चित्रकला, रंगोली,  निबंध, कुकिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं तथा विजेताओं को इस कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया। सूत्र-संचालन श्रीमती रत्नमाला प्रभुणे तथा आभार प्रदर्शन हर्षदा जोशी ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ