हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कुछ महिलाओं द्वारा हो रहा कानून का दुरुपयोग, साथ ही आईडी बनाम धारा-498ए, घरेलू हिंसा अधिनियम, धारा-125 सीआरपीसी, अन्य वैवाहिक कानूनों का हो रहा दुरुपयोग और पुरुषों द्वारा भी महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए विवाह संस्था अर्थात परिवार संस्था बचाना व विवाह व्यवस्था कायम रखना, बढ़ती पुरुष आत्महत्याओं को रोकना व परिवार के बुजुर्गों और बच्चों को राहत देने के लिए राष्ट्रीय परिवार आयोग व परिवार कल्याण आयोग त्वरित स्थापन हो, इस मुख्य उद्देश्य से मैंने राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रतिभा शिंदे, उपाध्यक्ष तेजस नाईक, कोषाध्यक्ष जयेश अहिरे, पवन अंभोरे, ज्योति अहिरे, सविता शिंदे सदस्यों के सहयोग से अखंड भारत में कार्यरत फैमिली वेलफेयर रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोसाइटी सामाजिक संस्था की समता दिन पर स्थापना की है। यह जानकारी फैमिली वेलफेयर रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोसाइटी के संस्थापक सचिव एडवोकेट संतोष शिंदे ने दी है।
एडवोकेट संतोष शिंदे ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि संगठन का उद्देश्य मूल रूप से सभी जातियों और धर्मों के पुरुषों और महिलाओं के लिए समान न्याय के संवैधानिक सिद्धांत पर आधारित है।
भारतीय परिवार संस्था, परिवार व्यवस्था व विवाह व्यवस्था खतरे में है। पारिवारिक झगड़े दिन-ब-दिन बड़ी संख्या में बढ़ रहे हैं। इस पर अंकुश लगाना है और विवाह संस्था को बचाने के लिए फैमिली वेलफेयर रिसर्च एंड ट्रेनिंग सोसाइटी समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए एवं समाज के हर वर्ग को कानूनी मार्गदर्शन और सलाहकार सहायता प्रदान करने हेतु हमेशा कार्यरत और प्रतिबद्ध रहेगी। जल्द ही संगठन का कार्यालय हड़पसर में शुरू किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ