मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छात्रों को जल्दी मिलेगा दीक्षांत उपाधि प्रमाणपत्र - युवासेना पुणे शहर प्रमुख सनी गवते ने निभाई अहम भूमिका

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से आंतरिक विषय व परीक्षा विभाग से समय पर दीक्षांत उपाधि प्रमाणपत्र नहीं मिलने की शिकायतें छात्र-छात्राओं ने युवासेना से की है। विदेश में शिक्षा के लिए प्रवेश लेनेवाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि अन्य कारणों के लिए डिग्री प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है, जिसका आगे के शैक्षणिक भविष्य पर इसका प्रभाव न पड़े इस हेतु सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ. कारभारी विश्वनाथ काले, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल पवार, सावित्रीबाई फुले पुणे विद्यापीठ संचालक कार्यालय परीक्षा व मूल्यमापन मंडल (परीक्षा भवन) डॉ. महेश काकडे से युवासेना (ठाकरे गुट) पुणे शहर प्रमुख सनी गवते ने मुलाकात की। साथ ही डिग्री प्रमाणपत्र के बारे में उनसे संक्षिप्त रूप से चर्चा की व छात्रों को आनेवाली दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। विद्यापीठ प्रशासन द्वारा सकारात्मक प्रतिसाद मिला है। छात्रों को जल्द से जल्द दीक्षांत उपाधि प्रमाणपत्र मिलेगा, यह आश्वासन भी दिया गया। 
इस अवसर पर यहां उपशहर प्रमुख प्रसाद जठार, पुणे शहर सचिव अक्षय मालकर, कॉलेज कक्ष सहसचिव रोहित कुचेकर, नारायण चापके, रोहित कदम, सागर आलकुंटे आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ