मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मोदी सरकार की समाजोपयोगी योजनाओं को समाज के सभीस्तरों तक पहुँचाना मेरा मुख्य लक्ष्य : स्मिता गायकवाड

हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
स्मितसेवा फाउंडेशन और भारतीय जनता पार्टी की ओर से भारतरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर समरसता अन्न पहल के अंतर्गत आंगनवाडी सेविका, स्वयं उद्योजिका, परिचारिका के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में अहम भूमिका निभानेवाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उक्त पहल का आयोजन हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के पूर्व विधायक योगेश टिलेकर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चित्रा वाघ, भाजपा पुणे शहर महिला आघाडी की अध्यक्षा अर्चना पाटिल के नेतृत्व में स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा व भाजपा ओबीसी पुणे शहर उपाध्यक्ष स्मिता गायकवाड ने सफलतापूर्वक किया था। इस अवसर पर यहां सीमा क्षीरसागर, निवेदिता रासगे, स्वाति आल्हाट, वैशाली आल्हाट, वासंती वालके, रंजना भोसले, संगीता वतारे व प्रभाग की अन्य महिलाएं शामिल हुई थीं।
पहल की आयोजिका स्मिता गायकवाड ने उपस्थित महिलाओं के साथ विविध मुद्दों पर संक्षिप्त रूप से चर्चा की। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की विविध समाजोपयोगी योजनाओं को  समाज के सभी स्तरों तक   पहुँचाना मेरा मुख्य लक्ष्य है। सरकार की विविध समाजोपयोगी योजनाओं से लोगों को अवगत करवाकर व इस योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सकें, मुख्य उद्देश्य से अहम भूमिका हमें निभानी  होगी, यह अपील उपस्थित महिलाओं से उन्होंने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ