हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कोंढवा-येवलेवाडी, पिसोली के तिरंगा चौक से खडी मशीन-बोपदेव घाट को जोड़ने वाला एक किमी लंबा और 33 फुट चौड़ा कोंढवा-येवलेवाडी शिव रास्ते का काम लंबित रहने के कारण वाहनचालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है? कात्रज बाहरी रिंग रोड पर पिसोली में से वाघबस्ती परिसर में गृहनिर्माण सोसाइटी व मकान होने से नगरीय जनसंख्या में वृद्धि हुई है। कोंढवा-येवलेवाड़ी सड़क का काम प्रशासन ने तत्काल शुरू नहीं किया गया तो अनशन करने की चेतावनी आरोही फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अधिकराव जगताप ने दी है। इस अवसर पर यहां मोहन मोहिते, कानिफनाथ होले, भरत पिसे, सुरेश यादव, चंद्रकांत आमलेकर के साथ स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
आगे बोलते हुए अधिकराव जगताप ने कहा कि कोंढवा-येवलेवाडी शिव की सड़क का कार्य करने के लिए कोंढवा- येवलेवाडी क्षेत्रीय कार्यालय में निवेदन दिया है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस सड़क कार्य की उपेक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में शहरीकरण के साथ, बड़ी संख्या में वाहन हैं। बाहरी रिंग रोड पर खडी मशीन चौक से येवलेवाड़ी और बोपदेव घाट होते हुए सासवड पहुंचने के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कात्रज-बाहरी रिंग रोड से वाघबस्ती की ओर जाने वाली सड़क पर तिरंगा चौक तक दस-बारह हाउसिंग सोसाइटी हैं, नागरीकरण बड़े पैमाने पर हुआ है। यह सड़क विद्या शिल्प स्कूल येवलेवाडी की ओर पहुंचती है। इस सड़क से स्कूल बस, पानी के टैंकर, ऑटो रिक्शा, टू व्हीलर वाहनों का बड़ी संख्या में आना जाना लगा रहता है। तिरंगा चौक पर सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को मोड़ते समय बाधा हो रहे है। खडी-मशीन येवलेवाडी रास्ते को जोड़नेवाला शिव रास्ता पथरीला, गड्ढा, मिट्टी से लथपथ रहने के कारण टू व्हीलर वाहन फिसलकर गिरने व हादसों से बाइक सवारों को काफी परेशानी हो रही है।

0 टिप्पणियाँ