मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसरगांव से ससाणेनगर की ओर जानेवाली सड़क पर हुए गड्ढों से वाहनचालक परेशान

आखिर कब मिलेगी चैन की सांस : महेंद्र बनकर ने पूछा मनपा प्रशासन से सवाल
हड़पसर, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसरगांव से ससाणेनगर रास्ते पर क्षेत्रीय कार्यालय, पांढरेमला साथ ही ससाणेनगर पुल की सड़क पर अनेक गड्ढे हैं, जिसके कारण तीनों तरफ से होनेवाले यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से ट्रैफिक जाम का लगातार सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर कई साल से डामरीकरण नहीं हुआ है, हर बार बस पैचेस मारकर मरम्मत की गई है। इस सड़क पर मोहम्मदवाडी, काले-बोराटेनगर, उंड्री, वडाची वाडी, हांडेवाडी, औताडेवाडी, ससाणेनगर की ओर जाने के लिए यह एकमात्र मार्ग है, जिसके कारण दिन में पांढरेमला में हमेशा ट्रैफिकजाम की स्थिति बनी रहती है। इस संबंध में शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने फिर से एक बार हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक आयुक्त काटकर को पत्र देकर इस सड़क का डामरीकरण करने की मांग की है। इस अवसर पर यहां विभाग प्रमुख दत्ता खवले, अनिल धायगुडे, अनिकेत सपकाल, मयूर फडतरे व शिवसैनिक उपस्थित थे। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने कहा कि पिछले तीन साल से लगातार इस सड़क का डामरीकरण पूरा करने के लिए महानगरपालिका को पत्र दिए गए हैं, लेकिन प्रशासन जानबूझकर अनदेखी कर नागरिकों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। नागरिकों के समय व ईंधन को पूरी तरह से बर्बाद किया जा रहा है। नागरिकों को अच्छी बेहतर सुविधा देने का काम प्रशासन का है, यहां प्रशासन ही सुस्त है। अगर अगले दस दिन में डामरीकरण नहीं हुआ तो उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना की ओर से कानूनी रूप से क्षेत्रीय कार्यालय पर मोर्चा कर आंदोलन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ