मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों से बदल गई युवाओं की जिंदगी : प्रथमेश गायकवाड

दौंड में भीम जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई
दौंड, अप्रैल (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भारत में समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें देश में एक महान व्यक्तित्व और नायक के रूप में जाना जाता है तथा वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। उनके विचारों ने युवाओं को प्रेरित किया और उनके विचारों पर चलकर कई युवाओं की जिंदगी बदल गई। उनका कहना था कि बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। यह विचार युवा नेता प्रथमेश गायकवाड ने व्यक्त किए। 
रोहितदादा गजरमल व भीम क्रांति मित्र मंडल द्वारा आयोजित भीम जयंती दौंड केडगांव में रोहितदादा गजरमल के मार्गदर्शन व प्रथमेश गायकवाड के नेतृत्व में बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। भीम जयंती के अवसर पर सुबह परिसर में रैली निकाली गई। दोपहर में छात्रों को स्कूल का साहित्य वितरण किया गया तो शाम को भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां कृषि उत्पन्न बाजार समिती के पूर्व सभापति दिलीप हंडाल, केडगांव ग्रामपंचायत सदस्य नितिन जगताप, पंचायत समिती दौंड के पूर्व सभापति झुंबर आप्पा गायकवाड, माऊली शेलके, केडगांव ग्रामपंचायत सदस्य मनोज शेलके, विविध विकास सोसाइटी के वाइस चेयरमैन मनोहर कांबले,  राजेंद्र शेलके, विष्णु कांबले, सुरेश गजरमल, अनिल कांबले, चंद्रकांत गजरमल, पांडुरंग गजरमल आदि प्रमुख अतिथि उपस्थित थे। 
भीम जयंती सफल बनाने के लिए विकास अनिल कांबले, विकास विष्णु कांबले, प्रमोद गजरमल, अनिकेत कांबले, सागर गजरमल, मयूर काकडे, अनिकेत कांबले, किसन कांबले, राहुल कांबले, अनिकेत जोगदंड, रोहित सूर्यवंशी, सिद्धार्थ तुपारे, प्रणव डेंगले, सागर खांडेकर, विशाल अवधुते, वेदांत अवधूते, सोहेल, रेहान आदि ने अथक परिश्रम किया।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक विकास कांबले ने किया। सूत्र-संचालन ज्ञानेश्वर राजपुरे और आभार प्रदर्शन प्रथमेश गायकवाड ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ