मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कर्नाटक में विधानसभा के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न

     कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शाम पांच बजे तक करीब 66 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में शाम छह बजे तक बड़ी संख्या में मतदाता लाईन में लगे हुए थे। इससे मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। सभी दो सौ 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। मतदानकर्मियों ने बताया है कि नवविवाहितों, दिव्यांगों, ट्रांसजेंडरों और जनजातीय समूह के लिए विशेष रूप से मतदान केंद्रों की स्थापना की गई। आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा प्रदान की और ऐसे 94 हजार से अधिक मतदाताओं ने कर्नाटक में पहली बार घर से मतदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ