तेलंगाना सरकार ने रोबोटिक पारिस्थितिकी को बढ़ावा देने के लिए रोबोटिक्स फ्रेमवर्क की शुरूआत की है। यह देश में अपने किस्म की पहली पहल है। इसके अन्तर्गत, तेलंगाना रोबोटिक्स नवाचार केंद्र की स्थापना की जाएगी, जो ढांचागत पहुंच के प्रमुख स्तंभों, व्यापार में मददगार, अनुसंधान और नवाचार के पोषण, कुशल कार्यबल के विकास और जिम्मेदार कर्मियों की तैनाती पर विशेष ध्यान देते हुए ढ़ांचे की शुरुआत करेगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर राज्य के सूचना प्रौद्यौगिकी और उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने कहा कि यह ढ़ांचा, नवाचार पारिस्थितिकी को बढ़ावा देगा, जो राज्य सरकार को न केवल देश बल्कि विश्व के लिए रोबोट बनाने में सहायक सिद्ध होगा। राज्य सरकार ने आई. आई. टी. हैदराबाद, राज्य कृषि विश्व विद्यालय के एजीहब और कुछ अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर मेमोरेन्डा ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए है ताकि राज्य में रोबोटिक्स पारिस्थितिकी तंत्र से नवाचार, अनुसंधान और संबंधित क्षेत्र में वृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके। सरकार एक रोबो पार्क स्थापित करेगी, जो जांच सुविधाएं, मिलकर काम करने, मिलकर उत्पादन और विनिर्माण के विकल्प प्रदान करेगा। यह इन्क्यूबेशन सहित स्टार्टअप, ढ़ांचा, अधिकार पत्र सहयोग, बाजार अंतर्दृष्टि, निवेशक संपर्क और संरक्षण सहयोग प्रदान करने के लिए रोबोटिक्स उत्प्रेरक भी स्थापित करेगा।

0 टिप्पणियाँ