मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, 24 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

    कर्नाटक में कांग्रेस सरकार गठन के एक सप्‍ताह बाद, आज 24 और विधायकों को मंत्रिपरिषद् में शामिल किया गया। राज्‍यपाल थावरचंद गहलोत ने मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री सिद्धरामय्या, उप-मुख्‍यमंत्री डी.के. शिवकुमार, विधानसभा अध्‍यक्ष यू.टी. खादर और मंत्रिमंडल के अन्‍य सहयोगी उपस्थित थे। इस विस्तार के बाद अब कर्नाटक मंत्रिपरिषद् में मंत्रियों की संख्‍या बढकर 34 हो गई है।
    मुख्‍यमंत्री और उप-मुख्‍यमंत्री ने आठ मंत्रियों के साथ 20 मई को शपथ ली थी। आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में एच.के. पाटिल, कृष्‍णा बायरेगौडा, डॉ. एच.सी. महादेवप्‍पा, डॉ. शरणप्रकाश पाटिल, ईश्‍वर खांदरे, दिनेश गुण्‍डु राव, लक्ष्‍मी हेबालकर, मधु बंगारप्‍पा और डॉ. एम.सी. प्रभाकर प्रमुख हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ