मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विमानतल पुलिस स्टेशन अपराध रोकने में नाकाम : तीन साल में 284 चोरी के केस दर्ज : रहिवाशी बस्तियों में पुलिस की गस्त बंद

लोहगांव, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एक सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के जवाब में मिली जानकारी में यह पता चला है कि विमानतल पुलिस  स्टेशन अपनी हद में अपराध रोकने में नाकाम हो गयी है। जनवरी 2020 से लेकर अभी तक 284 चोरी के केसेस दर्ज हो चुके हैं जबकि सिर्फ 139 की ही जांच हो पायी है। दिनों दिन चोरी की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा जान से मारने की कोशिश, खून, अमली पदार्थ, पिटा एवं जुआ जैसे अनेकों केस दर्ज हैं और बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे लगता है कि विमानतल पुलिस  स्टेशन की हद में अपराधियों के लिये रामराज्य हो गया है या तो भ्रष्टाचार की सीमा ही नहीं है, जिसकी वजह से अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
सूचना के अधिकार से यह भी पता चला है कि पुलिस की गस्त भी नहीं लगायी जा रही है क्योंकि इससे संबंधित कोई भी जानकारी पुलिस के पास नहीं है।
इस पुलिस स्टेशन में अपराध कम दिखाने के लिये एक ही एफ आई आर में तीन तीन चोरियों को दर्ज कर दिया जाता है।
यहाँ ज्यादातर आम आदमी की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जाता है। लोग परेशान होकर वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कंट्रोल रूम को खबर करते हैं, लेकिन निराशा ही हाथ लगती है।
विमानतल पुलिस स्टेशन में इमानदार एवं अच्छे पुलिस अधिकारियों का आना बहुत आवश्यक है।
यह जानकारी निर्भय आदर्श मंच के चेयरमैन श्री विनोद ओझा द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ