हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
नसरापुर स्थित चेलाडी में शिवकालीन युद्ध स्मारक व मावलों के शौर्य की प्रतिमूर्ति चेलाडी स्मारक का यथोचित विकास होना चाहिए। शिवराय व कई मावलों के पदस्पर्श से पावन हुई इस जगह के स्मारक का विकास व सुशोभीकरण होना ही चाहिए। हमारे देश की आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरणा व शौर्य की गरिमा बतानेवाले इन ऐतिहासिक स्थलों का जतन करना हर भारतवासियों का प्रथम कर्तव्य है, इसलिए ऐसे ऐतिहासिक स्थलों का जतन व उनके विकास की ओर प्रशासन को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। यह मांग संभाजी ब्रिगेड महिला आघाडी पुणे जिलाध्यक्ष सुरेखाताई जुजगर ने की है।
संभाजी ब्रिगेड पुणे जिला कृति समिति ने 14 मई 2023 को छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निःशुल्क किला पुरंदर दर्शन का आयोजन किया था।
डेक्कन जिमखाना में स्थित छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया। उसके बाद नसरापुर में स्थित चेलाडी शिवकालीन युद्ध स्मारक व मावलों के शौर्य की प्रतिमूर्ति चेलाडी स्मारक पर अभिवादन करके किला दर्शन यात्रा किला पुरंदर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर यहां दत्ता लिमण, शाम आसेकर, अशोक मोरे, संतोष शिंदे, संजय चव्हाण, प्रदिप रोमण, संतोष जुजगर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ