मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मंगलवार 30 मई 2023 को हुई महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय (संक्षिप्त में)

मुंबई, मई (महासंवाद)
-कामगारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, काम की स्थिति के मामले में नए कामगार नियमों को मंजूरी। लाखों  कामगारों के हितों का जतन। (कामगार विभाग)
-केवल एक रुपए में फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। लाखों किसानों को बड़ी राहत। (कृषि विभाग)
-नमो किसान महसम्मान निधि योजना राज्य में की जाएगी लागू। पीएम किसान योजना की कार्यपद्धति में संशोधन। (कृषि विभाग)
-डॉ. पंजाबराव देशमुख प्राकृतिक कृषि मिशन योजना की समय सीमा में वृद्धि। योजना और तीन जिले में होगी लागू। (कृषि विभाग)
-सिल्लोड तहसील में मक्का संशोधन केंद्र की स्थापना की जाएगी। 22.18 करोड़ रुपए खर्च को मंजूरी। (कृषि विभाग)
-महिलाओं को पर्यटन उद्योग में अधिक सशक्त बनाने के लिए महिला केंद्रित पर्यटन नीति। (पर्यटन विभाग)
-राज्य को देश में सूचना प्रौद्योगिकी में सबसे आगे ले जानेवाली नई सूचना प्रौद्योगिकी समर्थन सेवा नीति को मंजूरी। इसमें 95 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। (उद्योग विभाग)
-कपास उत्पादन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए नई वस्त्रोद्योग नीति को मंजूरी। इसमें 25 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा (वस्त्रोद्योग विभाग)
-सहकारी संस्थाओं का कामकाज प्रभावी ढंग से हो सके, इसलिए सक्रिय सदस्यों की परिभाषा स्पष्ट। एक्ट में संशोधन करेंगे। (सहकारिता विभाग)
-बृहन्मुंबई में क्लस्टर पुनर्विकास को अधिक प्रोत्साहन मिलेगा। अधिमूल्य पर 50 प्रतिशत की सहूलियत देने का निर्णय। (नगर विकास विभाग)
-इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्राध्यापकों के 105 पद सृजित किए जाएंगे। (उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग)
-नांदुरा के जिगांव परियोजना को गति दी जाएगी। अतिरिक्त 1710 करोड़ रुपए खर्च को स्वीकृति। (जल संसाधन विभाग)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ