मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

350 वें शिवराज्याभिषेक समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश
मुंबई, मई (महासंवाद)
छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक को 350 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 जून से रायगढ़ परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शुक्रवार 2 जून को सुबह 8.30 बजे समारोह के उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए संदेश का प्रक्षेपण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय संस्कृती मंत्री जी. किशन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पालकमंत्री उदय सामंत, रायगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संभाजी राजे छत्रपति के साथ अन्य जनप्रतिनिधि और  गणमान्य अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में शिवप्रेमी उपस्थित रहेंगे। मंगलवार, 6 जून को भी सुबह 8.30 बजे रायगढ़ किला परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पाचाड में 1 से 6 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
गेट वे ऑफ इंडिया पर ‘जाणता राजा’ महानाट्य का आयोजन
इसके साथ ही 1 जून से 7 जून तक गेट वे ऑफ इंडिया पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। 1 जून को  ‘जाणता राजा’ महानाट्य, 2 जून को राजस्थानी लोककला, 3 और 4 जून को महाराष्ट्र की लोककला तथा 5 से 7 जून तक गोवा और गुजरात राज्यों की लोककलाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। इसके साथ ही 1 से 7 जून इस कालावधि में शिवकालीन शस्त्रास्त्रों का प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।
350 वें शिवराज्याभिषेक समारोह के उपलक्ष्य में गेट वे ऑफ इंडिया पर आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की निःशुल्क प्रवेशिका श्री शिवाजी नाट्य मंदिर, दादर, रवींद्र नाट्य मंदिर, प्रभादेवी, दामोदर हॉल, परेल, दिनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह, विले पार्ले, प्रबोधनकार ठाकरे नाट्यगृह, बोरीवली, गडकरी रंगायतन, ठाणे, सावित्रीबाई फुले नाट्यगृह, डोंबिवली, आचार्य अत्रे नाट्यगृह, कल्याण, विष्णुदास भावे नाट्यगृह, वाशी, महाकवि कालिदास नाट्यमंदिर, मुलुंड, डॉ. काशीनाथ घाणेकर नाट्यगृह, ठाणे आदि स्थानों पर उपलब्ध है। इसके लिए जो पहले आएगा उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ