पुणे, मई (जिमाका)
सामाजिक न्याय व विशेष सहायता विभाग के संत जनाबाई पिछड़ावर्ग लड़कियों के सरकारी छात्रावास, येरवडा, पुणे में सन् 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह जानकारी संत जनाबाई पिछड़ा वर्ग लड़कियों के सरकारी छात्रावास के गृहपाल द्वारा दी गई है।
संत जनाबाई पिछड़ावर्ग लड़कियों के छात्रावास में 100 पिछड़ावर्ग की लड़कियों को कक्षा 11वीं, 12वीं व डिप्लोमा तक मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही हर महीने 800 रुपये निर्वाहभत्ता, 100 रुपये स्वच्छता के लिए दिए जाएंगे। स्टेशनरी के लिए 4 हजार रुपये प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए दिए जाते हैं। भ्रमण, गणवेश, एप्रन व प्रोजेक्ट के लिए भी नियमानुसार सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
इस छात्रावास में प्रवेश पाने के लिए छात्राओं को तहसीलदार से पिछले वर्ष के आय प्रमाण पत्र, पिछले वर्ष की मार्कशीट, जाति प्रमाणपत्र, निवासी प्रमाणपत्र इत्यादि कागजात प्रस्तुत किए जाने चाहिए।
इच्छुक छात्राएं सहायक आयुक्त, समाज कल्याण, पुणे (दूरध्वनि क्रमांक 020-29706611) अथवा गृहपाल, संत जनाबाई पिछड़ावर्ग लड़कियों का सरकारी छात्रावास, येरवडा, पुणे (भ्रमणध्वनि क्रमांक 9561568459) पर संपर्क करें। यह अपील संत जनाबाई पिछड़ावर्ग लड़कियों के सरकारी छात्रावास के गृहपाल ने की है।

0 टिप्पणियाँ