मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे विश्वविद्यालय मूल्यांकन बोर्ड के सदस्य नियुक्त होने पर डॉ. प्रशांत मुले को किया गया सम्मानित

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के उपप्राचार्य  डॉ. प्रशांत मुले की सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर पुणे जिला शिक्षण मंडल के मानद सचिव व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के अधिसभा  सदस्य एडवोकेट संदीप कदम के शुभ हाथों सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर यहां पुणे जिला शिक्षण मंडल के सहसचिव ए. एम. जाधव, महाविद्यालयीन विकास समिति सदस्य निलेश मगर, महाविद्यालय के प्राचार्य व सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के प्रबंधन परिषद के सदस्य डॉ. नितिन घोरपडे, फार्मसी महाविद्यालय की प्राचार्य   अश्विनी शेवाले, महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. शुभांगी औटी, प्रा. अनिल जगताप, प्रा. डॉ. नेहा पाटिल, डॉ. एन.एन. भुजबल, प्रा. डॉ. नाना झगडे, प्रा. नितिन लगड, कार्यालयीन अधीक्षक  गणेश साबले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
डॉ. प्रशांत मुले को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस बोर्ड में कुलपति नामित सदस्य के रूप में चुना गया है। डॉ. प्रशांत मुले इससे पहले विश्वविद्यालय के विभिन्न प्राधिकरण बोर्डों और समितियों में काम कर चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ