हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में छात्र अध्ययन करने और अच्छे अंक हासिल करने के लिए अत्यधिक मानसिक दबाव में रहते हैं। उनको इससे राहत देकर कुछ अलग गतिविधि में शामिल कर अपने कलागुणों को तराशने के लिए ही हड़पसर में छात्रों के लिए नि:शुल्क समर कैंप का आयोजन किया गया था। यह जानकारी पहल की आयोजिका भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की उपाध्यक्षा व स्मितसेवा फाउंडेशन की संस्थापिका स्मिता तुषार गायकवाड ने दी है।भारतीय जनता पार्टी व स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से हड़पसर परिसर के छात्रों के लिए समर कैंप का आयोजन हड़पसर में स्थित लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे हॉल में किया गया था। उक्त समर कैंप का उद्घाटन एन.एस. इंटरस्कूल के मुख्याध्यापक बालकृष्ण गोसावी के शुभ हाथों किया गया। यहां शेप फाउंडेशन के मार्केटिंग हेड अनिल टेकाले, प्रशिक्षक गिरीश बागलकोटकर, अनधा टेकाले, राहुल भुजबल, अंकुर उमडेकर, अलका शिंदे, आशा भूमकर, विशाखा सुतार, मनीषा यादव, अनिता धाबेवार, वैशाली जाधव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस समर कैंप में विद्यार्थियों को मनोरंजन, नृत्य कला, संस्कृत वार्तालाप, तैराकी, कराटे, योग, ध्यान और आध्यात्मिक अनुष्ठान जैसी विभिन्न पहलुओं का विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गाय। 6 से 18 वर्ष की आयु के सभी लड़कों और लड़कियों के लिए प्रवेश निःशुल्क था। यह जानकारी स्मिता तुषार गायकवाड ने दी।
शिविर का व्यवस्थापन स्मितसेवा फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने बखूबी निभाया।


0 टिप्पणियाँ