मुंबई, मई (महासंवाद)
पर्यटन व्यवसाय में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कैबिनेट की बैठक में ‘अजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘आई’ महिला केंद्रित टूरिज्म पॉलिसी को लागू करने की मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की।
इसी तरह कुछ पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की बाइक-टैक्सी सेवा शुरू करने को भी मंजूरी दी गई। यह नीति सभी संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं के समन्वय से पर्यटन निदेशालय और महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के माध्यम से लागू की जाएगी। इसके लिए पर्यटन निदेशालय में महिला पर्यटन नीति प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।
इस नीति में महिला उद्यमिता विकास, महिलाओं के लिए अधोसंरचना, महिला पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता, महिला पर्यटकों के लिए अनुकूलित उत्पाद, छूट व यात्रा एवं पर्यटन विकास के पांच सिद्धांतों को अपनाया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र में महिलाओं को व्यवसाय एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा महिला पर्यटकों को सुरक्षित पर्यटन का लाभ दिलाने के लिये विभिन्न उपाय किये जायेंगे। इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
इसमें प्रदेश के प्रत्येक तालुका में पर्यटन निदेशालय से पंजीकृत 10 महिलाओं के स्वामित्व एवं संचालित पर्यटन व्यवसाय (होमस्टे, होटल/रेस्तरां, टूर एवं ट्रैवेल एजेंसियां आदि) को पर्यटन व्यवसाय स्थापित करने में सहायता प्रदान की जायेगी। इन महिलाओं के पास 15 लाख तक की ऋण राशि पर 7 वर्ष या 4.5 लाख, जो भी पहले हो, पर ब्याज की अदायगी की योजना होगी। साथ ही पर्यटन निदेशालय में पंजीकृत महिला टूर आपरेटरों के वार्षिक बीमा प्रीमियम का भुगतान प्रथम 05 वर्षों तक सरकार द्वारा किया जायेगा।

ऑनलाइन बुकिंग पर 50 फीसदी की छूट
1 मार्च से 8 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के सभी रिसॉर्ट/इकाइयां सभी महिला पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करेंगी। वर्ष में कुल 30 दिनों तक निगम के सभी रिसॉर्ट्स में ऑनलाइन बुकिंग में महिला पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही, महिला पर्यटकों के विभिन्न समूहों के लिए अनुभवात्मक टूर पैकेज आयोजित किए जाएंगे और महिला स्वयं सहायता समूहों को निगम के रिसॉर्ट्स में हस्तशिल्प, कलाकृतियों, प्रसंस्कृत खाद्य आदि की बिक्री के लिए स्टाल या स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ