सीमा सुरक्षा बल - बीएसएफ ने कल रात पंजाब भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया और तीन किलो दो सौ ग्राम मादक पदार्थों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक संजय गौड ने अमृतसर में बताया कि 27 और 28 मई की रात को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने धनोई खुर्द गांव के पास एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ को तीन किलो दो सौ ग्राम वजन के मादक पदार्थ (हेरोइन) के तीन पैकेट और एक अन्य स्थान से हेरोइन की एक अलग खेप भी मिली है।

0 टिप्पणियाँ