मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

     महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि मुंबई में बांद्रा-वर्सोवा समुद्री मार्ग का नाम स्वतंत्र वीर सावरकर बांद्रा-वर्सोवा सागरी सेतु रखा जाएगा। उन्‍होंने कल मुंबई में स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर की 140वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले वीरता पुरस्कार की तर्ज पर राज्य में अतुलनीय कार्यों के लिए स्वतंत्र वीर सावरकर शौर्य पुरस्कार भी दिया जाएगा। मुंबई के अभिभावक मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि पूरे राज्य में सावरकर की यादें संजो कर रखी जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ