मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सातववाड़ी-गोंधलेनगर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे; नागरिक परेशान : महेंद्र बनकर

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सातववाड़ी-गोंधलेनगर में सड़कें गड्ढों में हैं या गड्ढों में सड़क, यह बिल्कुल भी समझ के परे है। स्थानीय निवासी समय पर पुणे महानगरपालिका का कर चुकाते हैं तो अच्छी सुविधा प्रदान करने के बावजूद स्थानीय निवासियों को मनपा पीठ दर्द दे रही है। इस परिस्थिति का जिम्मेदार कौन है? नागरिक या प्रशासन या...? यह सवाल समाजसेवक महेंद्र बनकर ने उठाया है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्व.अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान के प्रमुख महेंद्र बनकर ने बताया कि सातववाड़ी-गोंधलेनगर की अंदरूनी सड़कों की हालत बेहद खराब हो गई है और नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस परिसर में अनेक कारणों से सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है। कहीं-कहीं चेंबर के पास के पेविंग ब्लॉक भी उखड़ गए हैं और गड्ढे बन गए हैं कुछ जगहों पर केबल बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें काम होने के बाद भी बुझाई नहीं गई हैं तो कुछ जगहों पर निकाले गए पेविंग ब्लॉक फिर से न बिठाने के कारण वहां गड्ढे ही गड्ढे बन गए हैं। इस परिसर में दिखाने के लिए अच्छी सड़क तक नहीं बची है, सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है? 
अंत में उन्होंने कहा कि इस परिसर में पिछले 3 से 4 साल से सड़कों की हालत खराब है और मैं पिछले 3 साल से तीन बार हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिख चुका हूं। इस कार्य की अनुवर्ती कर रहा हूं परंतु सुस्त प्रशासन सोने का नाटक कर रहा है। धिक्कार है इस प्रशासन पर यदि प्रशासन नागरिकों को समय पर कर चुकाने पर भी बुनियादी सुविधाएं नहीं दे पाता है, कौन जिम्मेदार है? यहां के नागरिक गड्ढों वाली सड़कों के कारण पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं! खुद नागरिक या महानगरपालिका...? यह सवाल उपस्थित हो रहा है। यदि बरसात के पूर्व दस दिनों में सड़कों की मरम्मत नहीं की जाती है, तो कानूनी रूप से महानगरपालिका के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालय पर नागरिकों का मोर्चा निकालेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ