हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे महानगरपालिका की ओर से शेवालेवाडी गांव में मुख्य धारा को गहरा करने और स्वच्छता करने का काम शुरू किया गया है, उक्त कार्य का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी पुणे जिला के उपाध्यक्ष युवा नेता राहुल दादा शेवाले के शुभ हाथों किया गया। इस अवसर पर यहां चंद्रकांत शेवाले, प्रवीण शेवाले, दीपक ढोरे सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे। उपस्थित नागरिकों ने राहुल दादा शेवाले का आभार व्यक्त किया।
युवा नेता राहुल दादा शेवाले ने बताया कि पुणे महानगरपालिका की ओर से नाले की सफाई बड़ी स्पायडर मशीन से कराई जाएगी। जल्द ही मानसून शुरू होगा, मानसून आने से पहले नालों की सफाई जरूरी है। कई नागरिक इसकी शिकायत कर रहे थे। पिछले साल बारिश का पानी घुसने से कई नागरिकों के घरों के साथ-साथ गांव के शंभू महादेव के मंदिर को भी काफी नुकसान हुआ था, इसलिए भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से हमने आगे पहल करते हुए यह कार्य सुनियोजित किया। इस कार्य के लिए हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय अधिकारी प्रसाद काटकर ने बहुत सहयोग दिया। उनका हम तहेदिल से आभार मानते हैं।

0 टिप्पणियाँ