मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अच्छी गुणवत्तावाले कृत्रिम पैर नि:शुल्क पाकर दिव्यांगजन अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे : अनिल गुजर

विकलांगों की सेवा के लिए महाराष्ट्र आरोग्य मंडल व रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण की ओर से कृत्रिम पैर शिविर संपन्न
हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दुर्घटनाओं या कुछ चिकित्सा कारणों से अपने पैर खो चुके ऐसे 51 विकलांगों के लिए 55 कृत्रिम पैर (जयपुर फूट) मुफ्त लगाने का शिविर गत रविवार को महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के साने गुरुजी आरोग्य केंद्र, हड़पसर, पुणे व रोटरी क्लब ऑफ न्यू कल्याण द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर पुणे के सह धर्मदाय आयुक्त श्री सुधीरकुमार बुक्के ने विकलांगों से मिलकर और उनसे पूछताछ करके उनका मनोबल बढ़ाया। यह जानकारी महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के सचिव श्री अनिल गुजर ने दी।
इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र आरोग्य मंडल के उपाध्यक्ष श्री सतीश आगरवाल, संस्था के सभासद, श्री सिद्धार्थ गुजर, रोटरी क्लब न्यू कल्याण के प्रेसीडेंट डॉ. शुश्रुत वैद्य, रोटरी दिव्यांग सेंटर प्रमुख रोटेरियन श्री नामदेव चौधरी, पुणे कैम्प प्रकल्प प्रमुख रोटेरियन श्री बिन्देश सिंह, रोटेरियन श्री सुधीश नायर, एन्न ज्योति विदेश सिंह, श्री भगवान चौधरी, श्री सागर मिटकरी, श्री माधव पडवल, डॉ. चंद्रशेखर महाजन, श्री अमोल झगडे के साथ-साथ अन्य प्रमुख रूप से  उपस्थित थे। 
अनिल गुजर ने आगे कहा कि पैर गंवानेवाला न केवल अपना रोजगार खो देता है बल्कि स्वाभिमान के साथ जीवन जीने की उम्मीद भी खो देता है। हल्के वजन और अच्छी गुणवत्ता वाले कृत्रिम पैर नि:शुल्क पाकर दिव्यांगजन अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। इस शिविर में पुणे, सातारा, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, बीड और धाराशिव जिलों के विकलांग लोगों ने भाग लिया। इस शिविर में पांच साल के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर्ग ने भाग लिया। शिविर में 45 पुरुष एवं 6 महिला विकलांगों को कृत्रिम पैर (जयपुर फुट) लगाये गये। इन सभी 51 दिव्यांगों के पैरों का माप दिनांक 16 अप्रैल 2023 को लिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ