मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाराष्ट्र दिवस पर महावितरण और पुलिस कर्मचारियों को किया गया विशेष रूप से सम्मानित

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर की ओर से महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के अवसर पर शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल, विभाग प्रमुख दत्ता खवले, शाखा प्रमुख अजय सकपाल की ओर से महावितरण कर्मचारी सुभाष गिरी, मजहर इनामदार, रोहित पांगुल, प्रतीक सोनटक्के, रमेश हंगे, अक्षय भोई, दीपक दुर्वे, गौरव कामठे, महिला कर्मचारी वैशाली भोंग और पुलिस अधिकारी बाजीरंग धायगुडे, वैभव भोसले, विजय पोल के साथ अन्य महावितरण और पुलिस अधिकारियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर यहां पुणे उपशहर प्रमुख राजाभाऊ होले, उपशाखा प्रमुख कुणाल वाघ, ऋषिकेश शिंदे, सतीश आल्हाट, राजेंद्र चौधरी, अक्षय पोटे, भागवत कडू, अनिल हावले आदि शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
हम सबका यह महाराष्ट्र शहीदों के बलिदान और जनता के संघर्ष से साकार हुआ है। यह भूमि संतों, विचारकों और वीरों की है। इस महाराष्ट्र की यश और कीर्ति अखंड रहे, इसके लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। इसके अलावा 1 मई का दिन मजदूर दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इसी अवसर पर महावितरण शाखा हड़पसर के कर्मचारी व तुकाईटेकडी पुलिस चौकी अधिकारीगण व कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल व भगवत गीता देकर विशेष रूप से सम्मान किया गया है। यह जानकारी पहल के आयोजक शिवसेना (ठाकरे गुट) हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ