मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संविधान के व्यापक सिद्धांतों को रौंदनेवालों को दफनाने का समय आ गया है : भगवान वैराट

हड़पसर, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संविधान के व्यापक सिद्धांतों को रौंदकर धर्मों में दरार पैदा करनेवाले रूढ़िवादी विचारों के कट्टरपंथियों को दफनाने का   समय आ गया है। यह विचार महाराष्ट्र प्रदेश झोपड़पट्टी सुरक्षा दल के संस्थापक भगवान वैराट ने व्यक्त किये।
वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था व महाराष्ट्र प्रदेश झोपड़पट्टी सुरक्षा दल द्वारा संयुक्त रूप से हड़पसर मालवाडी में छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की संयुक्त जयंती का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां हड़पसर विधानसभा चुवान क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, कसबा विधानसभा मतदार संघ के विधायक रवींद्र धंगेकर, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व स्वीकृत सदस्य दत्तात्रय तुपे, पुलिस उपनिरीक्षक विलास धोत्रे, सिरम एम्प्लॉइज यूनियन के अध्यक्ष सचिन तुपे, झोपड़पट्टी कामगार सुरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष काशिनाथ गायकवाड, पश्चिम विभाग संघटक मोहम्मद शेख, प्रदेश संघटक दत्ता कांबले, सातारा जिलाध्यक्ष शिवाजी भिसे, आर.पी.आई. के नेता संतोष खरात, समाजसेवक हरिभाऊ काले, युवासेना हड़पसर उपविभागधिकारी राहुल खलसे, उद्योगपति किरण कुमावत, कार्यक्रम के आयोजक तथा वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के संस्थापक बालासाहब सुपेकर, अध्यक्ष अनिल खरात, उपाध्यक्ष नितिन बोराडे, समर्पण प्रतिष्ठान के संस्थापक प्रवीण रणदिवे आदि व्यासपीठ पर उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक रवींद्र धंगेकर, विलास धोत्रे, सचिन तुपे आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में हड़पसर मालवाडी परिसर के पंजीकृत कुल 103 परिवारों में से 10 परिवारों के नागरिकों को प्रतिनिधि रूप में शहरी गरीब योजना आरोग्य कार्ड का वितरण उपस्थित अतिथिगणों के शुभहाथों किया गया। 
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन स्वप्निल रासकर, प्रताप कांबले, गणेश जाधव, शिवाजी वाहुल, अमीन शेख, दीपक गायकवाड, संतोष पठारे, महादेव भोवाल, गणेश घोडके, संदीप खरात, तानाजी पोल, धनाजी सकट, बालासाहेब गायकवाड, सचिन भोरे, भैरव साठे, दादासाहेब गायकवाड, नितीन कांबले आदि द्वारा किया गया। सूत्र-संचालन गणेश ससाने ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ