मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

विधायक संजय चंदूकाका जगताप का सप्तगिरी सोसायटी में आगमन पर किया गया स्वागत

आंबेगांव खुर्द, मई (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
गत 11 मई 2023 को रात्रि करीब 9.35 बजे पुरंदर हवेली विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय चंदूकाका जगताप का सप्तगिरी सोसायटी में आगमन हुआ। वे मिलिंद विद्याधर ताकवले के नवनिर्मित बंगला साबली के वास्तुशांति समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। सबसे पहले मिलिंद के पिता विद्याधर ताकवले ने संजय सर का अभिनंदन किया और उसके पश्चात सोसायटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट करके विधायक साहब का सम्मान किया। इस अवसर पर आंबेगांव खुर्द ग्रामपंचायत के पूर्व सदस्य प्रसाद शामराव जगताप विशेष रूप से उपस्थित थे। ताकवले परिवार के मित्रवर्ग के साथ-साथ सोसायटी के सभी सभासदों ने सपरिवार वास्तुशांति समारोह में भाग लिया। विधायक साहब ने साबली बंगले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन किया और सुंदर व सुरुचिपूर्ण बंगला बनवाने के लिए ताकवले परिवार को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि विद्याधर ताकवले पुरंदर हारगुडे गांव के रहने वाले हैं। इस अवसर पर राजगढ़ सोसायटी के आरिफ शेख व सिद्धिविनायक सोसायटी के महेश शिंदे विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रसाद दादा जगताप ने विधायक निधि से सप्तगिरी सोसायटी में हुए विकास कार्य जैसे पेयजल की उपलब्धता, ड्रेनेज डलवाना व आंतरिक रोड बनवाने की संक्षेप में जानकारी दी।  संजय सर की पहल व विचारों को अमलीजामा पहनाते हुए शुक्रवार पेठ में जो श्री छत्रपति शिवाजी महाराज विद्यानिकेतन क्र.1 की स्थापना की गई है उसकी प्रगति के बारे में प्रसाद दादा जगताप और प्र.मुख्याध्यापक जयवंत बोरसे ने बताया कि चौथी से आठवीं कक्षा तक के प्रवेश शुरू कर दिए हैं और काफी बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। मनपा संचालित इस विद्यालय के विकास व उसके जरिए अधिक से अधिक बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलवाने के लिए प्रसाद दादा जगताप कृतसंकल्प हैं और आगम मंदिर से लेकर वाघजाई नगर और गगनगिरि हिल्स क्षेत्र के गरीब नागरिकों के काफी बच्चों को प्रवेश दिला चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस विद्यानिकेतन में मुफ्त शिक्षा दी जाती है, मुफ्त बस व्यवस्था है, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी व गणवेश आदि मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं।
अंत में विधायक संजय चंदूकाका जगताप ने आश्वासन दिया कि सप्तगिरी सोसायटी व अन्य आसपास के क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को देखने के लिए शीघ्र ही पुनः अवश्य आएंगे। यहां यह ज्ञातव्य है कि इस क्षेत्र में जो भी विकास कार्य हुए हैं उनको पूरा करने में सोसायटी सचिव व कांट्रेक्टर विक्रम पाटिल का योगदान सराहनीय है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ