मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एंजल मिकी एंड मिनी स्कूल का 10वीं-12वीं का परीक्षा परिणाम 100%

हड़पसर, जून (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
एंजल मिनी एंड मिनी स्कूल व जूनियर कॉलेज ने कक्षा 10वीं और 12वीं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्कूल परीक्षा 2022-23 में 100% सफलता हासिल करने की परंपरा को कायम रखा है।
कक्षा 10वीं में गौरी स्वामी और अथर्व पाटिल ने 92.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आदित्य हिप्परकर ने 91.30% ने द्वितीय और आदित्य शिंगाडे ने 91.20% अंक प्राप्त कर तीसरा क्रमांक प्राप्त किया है। इनके साथ ही 17 विद्यार्थियों को 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं और विशेष प्राविण्य सहित 22 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
इस अवसर पर आदरणीय अध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद अग्निहोत्री ने एंजल ग्रुप ऑफ स्कूल के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थी, शिक्षक और मुख्याध्यापिका श्रीमती सुब्रमण्यन मैडम (हड़पसर विभाग), श्रीमती कोतवाल मैडम (लोणी कालभोर विभाग, (एसएससी), श्रीमती खुशबू सिंह मैडम (लोणी कालभोर विभाग, (सीबीसीई) व श्री चेतन सर (उरुली कांचन विभाग) का हार्दिक अभिनंदन किया है। साथ ही श्री अग्निहोत्री सर ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों की प्रशंसा की और सत्कार किया।
इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए श्री अग्निहोत्री सर ने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य शिक्षकों से प्राप्त ज्ञान और अभिभावकों के आशीर्वाद से निर्माण होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ